कविता मेरे लिए, मेरे आत्म का, शेष जीवन जगत के स‌ाथ चलनेवाला रचनात्मक स‌ंवाद है। कविता भले शब्दों में बनती हो लेकिन वह स‌ंवाद अंतत: अनुभूति के धरातल पर करती है। इसलिए प्रभाव के स्तर पर कविता चमत्कार की तरह लगती है। इसलिए वह जादू भी है। स‌ौंदर्यपरक, मानवीय, हृदयवान, विवेकशील अनुभूति का अपनत्व भरा जादू। कविता का स‌म्बन्ध मूल रूप स‌े हृदय स‌े जोड़ा जाता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं स‌मझना चाहिए कि उसका बुद्धि स‌े कोई विरोध होता है। बल्कि वहाँ तो बुद्धि और हृदय का स‌ंतुलित स‌मायोजन रहता है; और उस स‌मायोजन स‌े उत्पन्न विवेकवान मानवीय उर्जा के कलात्मक श्रम और श्रृजन की प्रक्रिया में जो फूल खिलते हैं, वह है कविता ... !

कुमार विश्वबन्धु



बिहार के एक गाँव 'दयालपुर' (जिला भागलपुर) में जन्म। बचपन के कई वर्ष गाँव में बीते। उसके बाद कलकत्ता में शिक्षा-दीक्षा व निवास। 

बचपन स‌े ही कविता, चित्र कला और स‌ंगीत का शौक। इनमें कविता में थोड़ी-बहुत प्रगति हुई, बांकी बस शौक ही बने रहे, अब भी हैं। 

कविताओं के अलावा स‌मय-समय पर स‌मीक्षात्मक लेखन । कुछ-एक लेख अक्षर पर्व, वागर्थ, पूर्वग्रह आदि में प्रकाशित।

कलकत्ता विश्वविद्यालय, कलकत्ता स‌े हिन्दी में एम.ए और कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जगदीश्वर चतुर्वेदी के निर्देशन में '' नामवर स‌िंह का आलोचनात्मक स‌ंघर्ष '' विषय पर शोधकार्य। 

स‌ंप्रति कलकत्ता में ' डेविड हेअर ट्रेनिंग कॉलेज ''(Govt. of West Bengal ) में एसिसटेंट प्रोफेसर, हिन्दी , के रूप में कार्यरत


देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं -  आजकल, लोकगंगा, अक्षर पर्व, स‌मकालीन भारतीय स‌ाहित्य, वसुधा, अलाव, वर्तमान स‌ाहित्य, स‌रयू धारा, स‌ाखी,  जनसत्ता, कथा देश, हंस, वागर्थ आदि पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित व चर्चित।

हिन्दी के अलावा बंगला भाषा में भी कतिपय कविताओं का लेखन व प्रकाशन। 

गंभीर कविताओं के स‌ाथ बच्चों के लिए भी कविताओं का लेखन बाल कविता स‌ंग्रह  '' इ इत्ता है, उ उत्ता है ''    
 नेशनल बुक ट्रस्ट ऑव इंडिया (N.B.T) स‌े शीघ्र प्रकाश्य।   

                                                  
                                                                 स‌ंपर्क: 

                   388/8, बेहाला एअरपोर्ट रोड, मेन गेट, पो.- पर्णश्री, कोलकाता - 7000 60. 

            
                                                      फोन: 09831198760.
                               ई.मेल: kumarvishwabandhu@gmail.com


                             Link : kumarvishwabandhu.blogspot.com